महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा दिल्ली में जल शक्ति मंत्री से सौजन्य भेंट

*महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा दिल्ली में जल शक्ति मंत्री से सौजन्य भेंट*

*महापौर श्री भार्गव द्वारा जल शक्ति मिशन अंतर्गत कान्ह नदी शुद्धिकरण के संबंध में वित्तीय सहायता प्रदान करने का किया अनुरोध*

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय श्री सी आर पाटिल जी जल शक्ति मंत्री भारत सरकार से सौजन्य भेंट की गई, एवं माननीय मंत्री महोदय को निगम विकास कार्यों से संबंधित नागरिक पत्रिका भेंट की।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा माननीय श्री सी आर पाटिल जी जल शक्ति मंत्री भारत सरकार को बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देशन में मध्य प्रदेश के साथ ही इंदौर शहर में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसके तहत का कान्ह-सरस्वती नदी शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है।

महापौर श्री भार्गव ने जलशक्ति मिशन की दिशानिर्देश के अनुसार नगर निगम इन्दौर द्वारा कान्ह नदी शुद्धिकरण के अन्तर्गत रिवर फ्रंट डेवलपमेन्ट एवं सीवर लाईन बिछाना, एस.टी.पी. निर्माण एवं अन्य सम्बन्धित कार्यों की कार्ययोजना की वित्तीय स्वीकृति के संबंध में माननीय जल शक्ति मंत्रीमहोदय से चर्चा की गई।

1675 views