डिजिटल क्रांति: इस वर्ष यूपीआई के जरिए 223 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ

डिजिटल क्रांति: इस वर्ष यूपीआई के जरिए 223 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ*
भारत पैसों के लेन-देन के मामले में डिजिटल क्रांति की एक नई इबारत लिख रहा है। पिछले 11 माह के दौरान यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई के जरिये 223 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया। इस साल जनवरी से नवंबर तक की इस अवधि में लोगों ने कुल 15,547 करोड़ बार लेन-देन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल किया। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यूपीआई लेनदेन के आंकड़े भारत में वित्तीय भुगतान के तरीके में परिवर्तनकारी प्रभावों को दर्शाते हैं। वित्त मंत्रालय ने वार्षिक रिव्यू के हैशटैग के साथ जारी पोस्ट में बताया कि भारत से बाहर भी कई देशों में इसका काफी बढ़-चढ़कर इस्तेमाल किया जा रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, यूपीआई और रुपे दोनों की सीमाएं तेजी से विस्तारित हो रही हैं।

2146 views