लगातार पांचवें दिन बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 809 अंक चढ़ा, निफ्टी 24700 के पार

लगातार पांचवें दिन बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 809 अंक चढ़ा, निफ्टी 24700 के पार*
आरबीआई की नीति समीक्षा की घोषणा से एक दिन पहले गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन बढ़त दर्ज की गई और यह 809 अंक चढ़ गया। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 809.53 अंक बढ़कर 81,765.86 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 1,361.41 अंक बढ़कर 82,317.74 पर पहुंच गया, लेकिन निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के कारण बंद होने से पहले के सत्र में बढ़त कम हो गई। रुपया सर्वकालिक निम्नतम स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे बढ़कर 84.72 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

1675 views