आज से महाराष्ट्र में ‘देवेंद्र’ सरकार, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री

आज से महाराष्ट्र में ‘देवेंद्र’ सरकार, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री*
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के 12वें दिन आखिरकार राज्य में नई सरकार का गठन हुआ और भाजपा नेता और पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे नई सरकार में डिप्टी सीएम की भूमिका में होंगे, जबकि शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के पद में कोई बदलाव नहीं हुआ है, उन्होंने एक बार फिर डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

2010 views