*सोनकच्छ में स्व.दरियावसिंह चौहान के हुए नेत्रदान*
वैश्य महासम्मेलन तहसील इकाई सोनकच्छ द्वारा चलाए जा रहे नेत्रदान महादान प्रकल्प के चलते नगर में 43 वां नेत्रदान हुआ । गुरुवार दिनांक 05.12.24 को नागझीरि सांवेर निवासी अर्जुनसिंह और रविमान के पिताजी दरियाव सिंह चौहान का
असामयिक निधन हो गया। इस गहन दुख की घड़ी के बावजूद भी शोकाकुल परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान की। नेत्रदान के लिए एम.के .इंटरनेशनल आई बैंक को सूचना दी गई वहां से सीनियर टेक्नीशियन गोपाल सिरोंके ने आकर सफलता पूर्वक नेत्रदान संपन्न कराया ।इस पुनीत कार्य के लिए चौहान परिवार को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।नेत्रदान संपन्न करवाने में म.प्र.वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष सत्यनारायण लाठी ,नेत्रदान प्रभारी हुकमचंद अग्रवाल ,वैश्य महासम्मेलन तहसील इकाई सोनकछ अध्यक्ष सुरेशचंद्र मूंदड़ा उपस्थित रहे एवं नेत्रदान करवाने में गुलाबचंद,अशोक चौहान , पर्वतलाल , गोविन्द , मोबाजी , बाबूलाल , पर्वतलाल फौजी का सहयोग रहा ।नगर में चल रहे नेत्रदान महादान अभियान में अब निरंतर जागरूकता बढ़ रही है ।






