प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार डॉ नागेंद्र एवं पूर्व कुलपति डॉ रेणु जैन रेनेसां यूनिवर्सिटी के बोर्ड में सम्मिलित

*प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार डॉ नागेंद्र एवं पूर्व कुलपति डॉ रेणु जैन रेनेसां यूनिवर्सिटी के बोर्ड में सम्मिलित*
इंदौर ! देश के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ नागेन्द्र एवं वरिष्ठ शिक्षाविद, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ रेणु जैन को रेनेसां यूनिवर्सिटी के स्ट्रेटजी इम्पेक्ट एवं एडवाइजरी बोर्ड में सम्मिलित किया गया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य सलाहकार एवं योगगुरु पद्मश्री डॉ एचआर नागेन्द्र एक भारतीय मैकेनिकल इंजीनियर,योग चिकित्सक, अकादमिक, लेखक और बेंगलुरू में स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान(एस-व्यासा) विश्वविद्यालय के संस्थापक हैं ।

इसी तरह देवीअहिल्या विश्वविद्यालय के 55 वर्ष के इतिहास में पहली महिला कुलपति होने का गौरव प्राप्त करने वाली डॉ रेणु पंत देश की ख्यात शिक्षाविद एवं गणित की मूर्धन्य प्राध्यापक हैं। आप के कुलपति काल मे डी एविवि ने नैक में ए प्लस ग्रैड प्राप्त की थी। आप इसी वर्ष डी ए वी वी के कुलपति पद से सेवानिवृत्त हुई हैं ।
यह जानकारी देते हुए रेनेसां यूनिवर्सिटी के चांसलर सीए स्वप्निल कोठारी ने बताया कि दोनों मूर्धन्य विद्वान व्यक्तित्वों को यूनिवर्सिटी के एडवाइज़री बोर्ड में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया था ,जिसे इन्होंने विनम्रता से स्वीकार किया है । उनके इस मनोनयन से निश्चित ही रेनेसां यूनिवर्सिटी के गौरव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शीघ्र ही आप दोनों के मार्गदर्शन में रेनेसां विश्वविद्यालय राष्टीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

1742 views