इस साल जीएसटी संग्रह में चौथी बार बंपर उछाल

इस साल जीएसटी संग्रह में चौथी बार बंपर उछाल*
घरेलू लेनदेन से अधिक राजस्व मिलने से नवंबर में जीएसटी संग्रह बंपर उछाल के साथ 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक यह चौथी बार है कि मौजूदा वित्त वर्ष और कैलेंडर वर्ष में जीएसटी संग्रह 1.80 लाख करोड़ के पार निकला है।अक्टूबर में 1.87 लाख करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था। वहीं, एक साल पहले इसी महीने में यह 1.68 लाख करोड़ रुपये था। इससे पहले अप्रैल 2024 में रिकॉर्ड 2.10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। इसके बाद अक्तूबर में दूसरा सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार नौवें माह जीएसटी संग्रह य्1.7 लाख करोड़ के स्तर से ऊपर रहा। वहीं, चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से अक्टूबर के बीच जीएसटी संग्रह करीब 14.56 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय जीएसटी संग्रह 34,141 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 43,047 करोड़ रुपये, एकीकृत आईजीएसटी 91,828 करोड़ रुपये और उपकर 13,253 करोड़ रुपये रहा। समीक्षाधीन महीने के दौरान घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 9.4 प्रतिशत बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयात पर कर से राजस्व लगभग छह प्रतिशत बढ़कर 42,591 करोड़ रुपये हो गया।

1943 views