आंध्र प्रदेश CM नायडू बोले- धर्मगुरुओं और विशेषज्ञों की लेंगे सलाह, फिर करेंगे कार्रवाई

आंध्र प्रदेश CM नायडू बोले- धर्मगुरुओं और विशेषज्ञों की लेंगे सलाह, फिर करेंगे कार्रवाई*
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि तिरुपति के लड्डू में जानवरों के चर्बी वाले घी की मिलावट के आरोपों के बाद उनकी सरकार धर्मगुरुओं और विशेषज्ञों की राय लेगी। इस मामले में आगे क्या कदम उठाना है, वे इस पर चर्चा करेंगे। नायडू ने हाल ही में एनडीए की विधायक दल की बैठक के दौरान कहा था कि पिछले सरकार (वाईएसआरसीपी) ने वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डू बनाने के लिए खराब गुणवत्ता वाली सामग्री और जानवरों की चर्बी का वसा इस्तेमाल किया।

1742 views