हिंदू महासभा ने पीएम मोदी से की मांग, सेना भेज कर बनवाएं अलग हिंदू बांग्लादेश*
बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर रोष व्यक्त करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग रखी है कि पीएम नरेंद्र मोदी सेना भेज कर वहां अलग हिंदू बांग्लादेश बनवाएं। अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। बांग्लादेश के हालात को देखते हुए महासभा उपाध्यक्ष ने पीएम मोदी से सेना भेज कर अलग हिंदू बांग्लादेश बनाने की मांग रखी। महासभा उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि बांग्लादेश के हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां सेना भेज कर बांग्लादेश को विभाजित कर अलग हिंदू बांग्लादेश बनाने की पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। विभाजन के समय बलिदान देने वाले 40 लाख हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी गई।






