विनेश को नहीं मिलेगा पदक पंचाट ने खारिज की अपील

विनेश को नहीं मिलेगा पदक पंचाट ने खारिज की अपील*
महिला पहलवान विनेश फोगाट की संयुक्त रूप से रजत पदक दिए जाने की अपील खेल पंचाट ने बुधवार को खारिज कर दी। पेरिस ओलंपिक में तीन मुकाबले जीतने के बाद विनेश फाइनल में पहुंच गई थीं, पर दूसरे दिन उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। इस कारण उन्हें फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया था। भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल पंचाट की ओर से विनेश की मांग खारिज करने की पुष्टि की है। अब पेरिस ओलंपिक में भारत के छह ही पदक रहेंगे, जिनमें एक रजत व पांच कांस्य पदक हैं।

3216 views