लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, RBI गवर्नर के फैसले के बाद 581 अंक गिरा सेंसेक्स*
गुरुवार के कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। बीएसई का सेंसेक्स 581.79 अंक की गिरावट के बाद 78,886.22 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई का निफ्टी आज 180.50 अंक की गिरावट के बाद 24,117.00 स्तर पर बंद हुआ है। बता दें, आज एमपीसी बैठक के फैसलों का एलान हो चुका है। आरबीआई गवर्नर ने बताया कि 4:2 रेश्यो के मतदान से समिति ने रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया है। रेपो रेट 6.5 फीसदी पर स्थिर है।भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगातार नौवीं बार नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला लेने के बाद इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगभग 1 प्रतिशत नीचे बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 581.79 अंक गिरकर 78,886.22 पर बंद हुआ। दिन के दौरान सेंसेक्स 669.07 अंक गिरकर 78,798.94 पर आ गया। दिन के दौरान निफ्टी 217.8 अंक गिरकर 24,079.70 पर आ गया।






