देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत को इस रूट पर चलाने की है तैयारी, कल इस कॉरिडोर पर होगा ट्रायल

देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत को इस रूट पर चलाने की है तैयारी, कल इस कॉरिडोर पर होगा ट्रायल*
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से अहमदाबाद के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। भारतीय रेलवे 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल 9 अगस्त को करने जा रहा है। इस ट्रेन का 130 किमी की स्पीड पर यह पहला ट्रायल होगा। ट्रेन ट्रायल अहमदाबाद-वडोदरा-सूरत-मुंबई सेंट्रल के बीच होगा। ट्रेन शुक्रवार सुबह 7 बजेअहमदाबाद से स्टेशन से शुरू होगी जो दोपहर 12:15 बजे तक मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। अभी देश के बड़े शहरों के बीच 16 कोच और छोटे शहरों के बीच 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।

1541 views