भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल और उनकी टीम को अनुशासन भंग करने के गंभीर आरोप में पेरिस से डिपोर्ट किया जा रहा है।

अंतिम पंघाल पेरिस से बेदखल

भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल और उनकी टीम को अनुशासन भंग करने के गंभीर आरोप में पेरिस से डिपोर्ट किया जा रहा है। उनका अधिमान्यता कार्ड भी निरस्त कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक अंडर -20 की विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल 53 किलोग्राम वर्ग में तुर्किए की पहलवान से बुरी तरह हार गई।

उसके बाद अंतिम ने अपनी बहन को अपना परिचय पत्र देकर अवैध रूप से खेल गांव भेजा था।

उसकी बहन वहां से उसका लगेज उठाने गई थी। वापसी के समय सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बाद अंतिम को भी पुलिस ने तलब किया। दोनों के बयान दर्ज़ किए गए।

आयोजन समिति ने अपना परिचत पत्र दूसरे व्यक्ति को देकर खेल गांव
में दाखिल करवाने को गंभीर अनुशासनहीनता माना है। अंतिम पंघाल का परिचय पत्र निरस्त कर दिया गया है और उसे तत्काल पेरिस छोड़ने का आदेश दिया गया।

एक अन्य घटना में अंतिम के टीम सहयोगी विकास और भगत सिंह को टैक्सी में नशे में धुत्त होकर बवाल करने पर पुलिस के हवाले किया गया।उक्त घटनाओं के बाद अंतिम पंघाल और उसकी टीम को तत्काल पेरिस छोड़ने का आदेश दिया गया है।

1474 views