अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में हमारे योगी एक्सपर्ट हैं : मोदी

अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में हमारे योगी एक्सपर्ट हैं : मोदी*
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। यूपी में अब तक हुए 6 चरणों के चुनाव में वोटिंग के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना नहीं सुनाई दी। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक में हावी रहीं माफिया ताकतों का प्रभाव इस बार लोकसभा चुनाव में कहीं नहीं दिखा। इस बात के लिए प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी हर जनसभा में करते दिखे। प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी में मेरठ से लेकर मऊ तक 29 चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत की और उन्होंने कमोबेश हर कहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफों के पुल बांधे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां तक कहा कि वाराणसी से सांसद होने के नाते योगी उनके भी मुख्यमंत्री हैं और योगी जैसा साथी मिलना उनके लिए गर्व की बात है। मोदी ने यह भी कहा कि अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में हमारे योगी एक्सपर्ट हैं।

1742 views