साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, क्या भारत में पड़ेगा इसका प्रभाव

साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, क्या भारत में पड़ेगा इसका प्रभाव ?*
8 अप्रैल, 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह चैत्र नवरात्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले सोमवती अमावस्या पर लगेगा। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है इसलिए इस पर हर किसी की नजर टिकी हुई है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, इस दौरान लोगों को ज्यादा से ज्यादा मानसिक पूजा-पाठ करना चाहिए, भारत में साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इसके सूतक काल को भारत में नहीं माना जाएगा। यानी कि इस ग्रहण का देश दुनिया पर किसी भी प्रकार का धार्मिक और आध्यात्मिक असर नहीं पड़ने वाला है। ज्योतिष की मानें, तो इस दिन भारत में सामान्य दिनचर्या ही रहेगी, क्योंकि कहा जाता है कि ग्रहण का असर उस स्थान पर पड़ता है, जहां वो दिखाई देता है।

2211 views