पाप करने वालों को भूलना मत.’ रामनवमी और राम मंदिर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी*
पीएम मोदी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। बता दें कि कांग्रेस ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकरा दिया था। पीएम मोदी ने कहा पिछले दिनों अयोध्या में बनी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसमें विपक्ष के कई दलों ने हिस्सा नहीं लिया। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी ने गारंटी दी थी कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के नवादा के कुंतीनगर मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने विपक्षी आईएनडी गठबंधन और कांग्रेस, आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने तीन तलाक, धारा 270 की समाप्ति, भ्रष्टाचार, जंगलराज, राम मंदिर निर्माण समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान और कश्मीर का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता तो दूसरे राज्य में जाकर कहते हैं कि यहां जम्मू कश्मीर का क्या काम है। आप लोग बताइए क्या जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने इस तरह से काम किया पहले जो आंख दिखाते थे आज आटा के लिए भटक रहे हैं।






