ऊंट पर सवार होकर नामांकन भरना महंगा पड़ा बाप प्रत्याशी राजकुमार रोत को

ऊंट पर सवार होकर नामांकन भरना महंगा पड़ा बाप प्रत्याशी राजकुमार रोत को

बांसवाड़ा । डूंगरपुर लोकसभा सीट से ऊंट पर सवार होकर नामांकन भरना बाप प्रत्याशी राजकुमार रोत को महंगा पड़ा । भाजपा जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल ने कहा कि तेज गर्मी में बाप प्रत्याशी राजकुमार रोत बेज़ुबान जानवर पर सवार होकर आए जो पशु क्रूरता दर्शाता है।
भाजपा ने पशु क्रूरता करार देते हुए बाप पर जमकर हमला बोला। भाजपा का हमला और बढ़ते विरोध एवं सियासी गलियारों में चर्चाओं के बाद चुनाव आयोग को शिकायत की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत को नोटिस दिया।
इसके बाद बाप पार्टी के पदाधिकारी हेमंत राणा ने नोटिस पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहाकि चुनाव आयोग दवाब में काम कर रहा है। राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा के उम्मीदवार भी ऊंट पर बैठ कर नामांकन करने आए थे तो फिर अकेले राजकुमार रोत को नोटिस क्यों दिया गया।

1474 views