44 प्रतिशत दागी और 25 अरबपति, महिला प्रतिनिधित्व सिर्फ 15 फीसदी; ऐसा है मौजूदा लोकसभा सांसदों का हाल

44 प्रतिशत दागी और 25 अरबपति, महिला प्रतिनिधित्व सिर्फ 15 फीसदी; ऐसा है मौजूदा लोकसभा सांसदों का हाल*
एडीआर ने लोकसभा 2019 के 543 में से 514 वर्तमान सांसदों पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक, 44 प्रतिशत वर्तमान सांसदों कि खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 9 सांसदों ने अपने ऊपर हत्या से जुड़े मामले घोषित किए हैं।
चुनावी सरगर्मियों के बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने मौजूदा लोकसभा सांसदों से जुड़ी एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 44% वर्तमान सांसदों कि खिलाफ आपराधिक मामले, जबकि 29% के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं वर्तमान में 25 अरबपति सांसद भी हैं। एडीआर ने लोकसभा 2019 के 543 में से 514 वर्तमान सांसदों के शपथपत्रों पर एक रिपोर्ट तैयार की है। अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद देवेन्द्र सिंह का शपथपत्र उपलब्ध न होने के कारण उनका विश्लेषण रिपोर्ट में नहीं है और 28 सीटें रिक्त हैं। यह रिपोर्ट 2019 के लोकसभा चुनावों और उसके बाद हुए उपचुनावों में उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए हलफनामों पर आधारित है।

1943 views