देश की सबसे अमीर महिला नेभी छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामेंगी भाजपा का दामन

देश की सबसे अमीर महिला नेभी छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामेंगी भाजपा का दामन*
देश की सबसे अमीर महिला और हरियाणा की पूर्वमंत्री सावित्री जिंदल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। 84 वर्षीय सावित्री जिंदल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की है।उन्होंने हिंदी में पोस्ट किया, ‘‘मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थभाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।’’फोर्ब्स इंडिया ने इस साल सावित्री जिंदल को देश की सबसे अमीर महिला के रूप में सूचीबद्ध किया है। फोर्ब्स की भारत की 10 सबसे अमीर महिलाओं की सूची के अनुसार, सावित्री जिंदल, जो दिवंगत उद्योगपति और पूर्वमंत्री ओपी जिंदल की पत्नी हैं, कुल संपत्ति 29.1 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 24.27 हजार करोड़ रुपये बताई गई है।

1273 views