मोदी की जनसभा के बाद भाजपा नेताओं ने की आवाज बुलंद

मोदी की जनसभा के बाद भाजपा नेताओं ने की आवाज बुलंद*
बिहार में रविवार को हुई रैली में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक सभा में कहा था कि मोदी का परिवार ही नहीं है। इसलिए वे हमेशा परिवार वाद की बात करते हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद मंगलवार को तेलंगाना के अदिलाबाद में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके जवाब में नया नारा दे दिया। उन्होंने पूरे देश को अपना परिवार बताते हुए ‘मैं मोदी का परिवार’ का नारा लगाया। इसके बाद भाजपा के बड़े नेताओं ने अपने प्रोफाइल में इस नारे को जोड़ दिया। स्थानीय स्तर पर भी बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक ने भी अपने प्रोफाइल बदल लिए।

2211 views