राष्ट्रपति ने मेट्रो में किया सफर,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राष्ट्रपति ने मेट्रो में किया सफर,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मेट्रो सफर का आनंद लिया। राष्ट्रपति का मेट्रो में सफर करने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ईर्द-गिर्द काफी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी सतर्क दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो में राष्ट्रपति मुर्मू को डीएमआरसी के शीर्ष अधिकारी मेट्रो के संचालन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

1139 views