जीएसटी प्राधिकरण ने एलआईसी पर लगाया 36,844 रुपए का जुर्माना

जीएसटी प्राधिकरण ने एलआईसी पर लगाया 36,844 रुपए का जुर्माना*
जीएसटी प्राधिकरण ने कम कर भुगतान के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम पर 36,844 रुपये का जुर्माना लगाया है। बीमा कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसे जम्मू-कश्मीर के लिए ब्याज और जुर्माने के साथ जीएसटी संग्रह के लिए एक मांग आदेश मिला है। राज्य कर अधिकारी, श्रीनगर के 9 अक्तूबर, 2023 के नोटिस के अनुसार, एलआईसी ने कुछ बिलों (इन्वॉयस) ‘पर 18 फीसदी की जगह 12 फीसदी जीएसटी का भुगतान किया। कर प्राधिकरण ने 2019-20 के लिए मांग आदेश व जुर्माना नोटिस जारी किया है। इसमें जीएसटी 10,462 रुपये, जुर्माना 20,000 रुपये और ब्याज 6,382 रुपये है। एलआईसी ने कहा कि इससे उसकी वित्तीय, परिचालन संबंधी या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

1206 views