माता-पिता का ख्‍याल न रखने वाली संतान प्रॉपर्टी से होंगे बेदखल, नया कानून ला रही योगी सरकार

माता-पिता का ख्‍याल न रखने वाली संतान प्रॉपर्टी से होंगे बेदखल, नया कानून ला रही योगी सरकार*
अपने बुजुर्ग माता-पिता का ख्‍याल न रखने वाली संतानों को प्रॉपर्टी से हाथ धोना पड़ सकता है। योगी सरकार ऐसी संतानों के लिए खासतौर पर नया कानून ला रही है,जिसके तहत एसडीएम की अध्‍यक्षता में गठित ट्रि‍ब्‍यूनल को येअधिकार होगा कि यदि उसे लगे कि संतान अपनी माता-पिता का ख्‍याल नहीं रख रही तो उसे प्रॉपर्टी से बेदखल कर दे। मंगलवार शाम सीएम योगी द्वारा बुलाई गई। कैबिनेट बैठक में वरिष्‍ठ नागरिकों के भरण पोषण और कल्‍याण नियमावली2014 को संशोधित करने का प्रस्‍ताव पारित हो सकता है। शिकायत सही पाए जानेपर 30 दिन के अंदर ऐसी संतानों को माता-पिता की प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया जाएगा। सातवें विधि आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण और कल्याण नियमावली 2014 को लक्ष्‍यों को पूरा करनेअक्षम बताया था। इसके बाद नियमावली 22 (क), 22 (ख) और 22 (ग) में बढ़ोत्‍तरी की सिफारिश की गई थी।

1072 views