*116 एनकाउंटर करने वाले DSP भदौरिया राजनीति में रखेंगे कदम*
मध्य प्रदेश पुलिस के डीएसपी पद से रिटायर्ड हुए अशोक सिंह भदौरिया के कारनामों की लिस्ट बहुत लंबी है. एक दौर था जब डीएसपी भदौरिया के नाम भर से चंबल और ग्वालियर बीहड़ों समेत प्रदेश के दुर्दांत डकैत, माफिया और गैंगस्टर थर्राते थे. दयाराम गड़रिया, रामबाबू गड़रिया, कलीम गैंग जैसी दर्जनों गैंग का सूबे से सफाया करने वाले डीएसपी भदौरिया फर्जी मुठभेड़ और विभागीय जांचों में उलझे होने के बावजूद भी देश की सेवा करते रहे. लेकिन राष्ट्रपति वीरता पदक के लिए 16 बार नाम जाने के बावजूद इस बहादूर पुलिस अधिकारी को हर बार पदक की जगह निराशा हाथ लगी. अब उन्होंने राजनीति में कदम रखने का फैसला किया है.
अशोक भदोरिया पिछले साल ही रिटार्यड हुए है. अशोक भदौरिया ने 116 एनकाउंटर किए हैं. 2002 में एक मुठभेड़ के दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी. इस मामले में अशोक भदौरिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. 2004 में इस मामले में न्यायालय ने भदौरिया को बरी कर दिया.
2543 views





