ग्वालियर पुलिस की स्मैक तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही क्राईम ब्रांच ग्वालियर ने 02 करोड़ से अधिक की स्मैक सहित 08 अंतर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार
ग्वालियर । पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री सचिन अतुलकर के निर्देशानुसार ग्वालियर रेंज के समस्त जिलों में अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है । इसी के तारतम्य में ग्वालियर जिले में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांधी , भापुसे के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों व अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति 0 पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम / अपराध श्री सतेन्द्र सिंह तोमर व उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश तोमर व विजय भदौरिया द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र विकसित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे । आज दिनांक 18.01.2021 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश बड़ी मात्रा में स्मैक की खेप लेकर ग्वालियर में उसको खपाने की फिराक में आये हुए है । उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक वालियर द्वारा उप पुलिस अधीक्षक अपराध को क्राईम ब्रांच से उक्त सूचना की तस्दीक कराने के लिये निर्देशित किया गया । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में व उप पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी 0 दामोदर गुप्ता ने उनि मनोज परमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर उनको मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देने भेजा गया । उनि ० मनोज परमार के नेतृत्व वाली पहली टीम द्वारा भिण्ड रोड़ ग्वालियर के पास स्थित टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर 04 तस्करों को धरदबोचा । उनकी तलाशी लेने पर चारों तस्करों के पास से कुल 01 किलो ग्राम स्मैक ( कीमती 01 करोड़ रूपये ) , अपाचे व सीडी डिलक्स मोटर साइकिल बरामद की गई । गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि ग्वालियर में दो जगह उन्होने सप्लाई की है उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच द्वारा उनि सुरजीत परमार व सउनि राजकुमार के नेतृत्व में दो टीमें बना कर उन्हें तस्करों द्वारा बताये गये स्थान पर भेजा गया । उनि सुरजीत परमार के नेतृत्व वाली टीम द्वारा बिजली घर के पास तिराहा तिघरा रोड़ पर घेराबंदी कर 02 तस्करों को धरदबोचा । दोनों तस्करों की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 600 ग्राम स्मैक ( कीमती 60 लाख रूपये ) , हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटर साइकिल की बरामद की गई । सउनि राजकुमार के नेतृत्व वाली टीम द्वारा न्यू कलेक्ट्रेट के पीछे घेराबंदी कर 02 और तस्करों को धरदबोचा । उनकी तलाशी लेने पर दोनों तस्करों के पास से कुल 500 ग्राम स्मैक ( कीमती 50 लाख रूपये ) , एक्टिवा की बरामद की गई । उक्त तस्करों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में तीन प्रकरण दर्ज किये जाकर विवेचना में लिया गया । उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना क्राईम ब्रांच की तीनों टीमों द्वारा 08 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 02 किलो 100 ग्राम स्मैक ( कीमती लगभग 02 करोड़ 10 लाख रूपये ) , अपाचे , सीडी डीलक्स , हीरो होंडा स्प्लेंडर , एक्टिवा बरामद की गई । क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किये गये स्मैक तस्करों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह स्मैक को ईटावा व मैनपुरी से लाकर ग्वालियर व भिण्ड , मुरैना , झांसी , दतिया , धोलपुर आदि जिलों में सप्लाई करते थे । कुल जप्त मशरूका : 02 किलो 100 ग्राम स्मैक ( कीमती लगभग 02 करोड़ 10 लाख रूपये ) , 04 मोटर साईकिल । कुल गिरफ्तार तस्कर : 08






