राज्यसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नें किया स्मार्ट सिटी के इन्क्यूबेशन सेंटर का निरिक्षण
राज्य सभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नें शनिवार को स्मार्ट सिटी के कार्यो की समिक्षा बैठक के बाद स्मार्ट सिटी के इनक्यूबेशन सेंटर का भी अवलोकन किया। निरिक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह सहीत अन्य अधिकारी औऱ कर्मचारी मौजूद थे। श्री सिंधिया नें इंक्यूबेशन सेंटर के तहत स्टार्टअप से भी चर्चा कर उनके द्वारा स्टार्टअप आइडिया के बारे में समझा। श्री सिंधिया नें इन्यूबेशन सेंटर में मूक बधिर बच्चो को शिक्षित करने के लिये एनजीओ के माध्यम से चलाइ जा रही स्मार्ट क्लासेस का भी निरिक्षण किया और वहाँ पढ रहे बच्चो से बातचीत की इस दौरान उन्होने स्मार्ट सिटी की इस पहल की सराहना की साथ ही इस तरह के कार्य में अपनी तरफ से मदद करने का आश्वासन भी दिया।







