काग्रेस आज मनाएगी अधिकार दिवस, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
तमिलनाडु दौरे के बाद आज दिल्ली में राहुल गांधी आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में किसान अधिकार दिवस का नेतृत्व करेंगे. नए कृषि कानूनों के खिलाफ एकजुटता का संदेश देने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली में गवर्नर हाउस तक विरोध मार्च निकाला जाएगा. राहुल गांधी राजधानी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगे.
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने दिसंबर में राष्ट्रपति भवन में इसी तरह के विरोध मार्च निकालने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी योजनाओं को दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया था. बताया जा रहा है कि इटली से आने के बाद राहुल गांधी का बैक टू बैक कार्यक्रम होगा.
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घोषणा की थी कि पार्टी हर राज्य मुख्यालय पर 15 जनवरी को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाएगी और किसानों के समर्थन में एक जनआंदोलन शुरू करेगी. साथ नए कानूनों को रद्द करने की सरकार से गुहार भी लगाएगी.
1208 views





