सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की, अधिकारियों को जल्दी काम करने के दिए निर्देश

सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की, अधिकारियों को जल्दी काम करने के दिए निर्देश

  • इंदौर में मेट्रो के काम को गति मिलेगी
  • सांसद हर महीने मेट्रो प्रोजेक्ट की बैठक करेंगे
  • जल्द ही जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी बैठक होगी
  • अगस्त 2023 तक पूरा होगा काम
  • विस्थापितों के लिए नगर निगम के साथ योजना बनेगी
  • केबल कार, बस व अन्य साधनों के इंटीग्रेशन पर बात
  • मुमताज़ बाग स्टेशन का नाम बदलकर शहीद पार्क स्टेशन नाम होगा
  • निजी वाहनों की संख्या कम करना उद्देश्य
  • मेट्रो स्टेशनों को इंदौर की धरोहरों के अनुरूप विकसित किया जाएगा

सांसद शंकर लालवानी ने मेट्रो के अधिकारियों से मुलाकात की और दो टूक कहा कि इंदौर में काम धीमा चल रहा है और इसमें गति लानी पड़ेगी। सांसद लालवानी ने आज इंदौर मेट्रो के ऑफिस स्टेशन पहुंच कर मेट्रो अधिकारियों, नगर निगम अधिकारी एवं कंसल्टेंट के साथ बैठक की।

सांसद लालवानी ने कहा कि हमें अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर योजना बनानी होगी। इंदौर में बनने वाले ओवर ब्रिज एवं अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखकर मेट्रो का काम आगे बढाने के लिए जल्द ही नगर निगम, आईडीए और पीडब्ल्यूडी के साथ साझा बैठक होगी।

सांसद लालवानी ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ कोठारी मार्केट समेत सभी विस्थापितों के लिए योजना बनाकर काम करेंगे।

सांसद लालवानी ने बताया कि लोगों को मेट्रो तक आने जाने की सुविधा के लिए फीडर सर्विस के तौर पर केबल कार और बस सेवा से जोड़ा जाएगा। सांसद लालवानी का कहना है कि इंदौर की ग्रोथ रेट 40% है जबकि देश के बाकी शहरों में सामान्यतः 22-25% की ग्रोथ रेट है। ऐसे में निजी वाहनों की संख्या कम करना ज़रुरी है।

सांसद ने मेट्रो के काम में गति लाने के लिए अब हर महीने बैठक करेंगे और अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ आने के लिए कहा है।

930 views