*वित्त मंत्रालय ने हलवा सेरेमनी पर अफवाहों का किया खंडन, कहा- होगा आयोजन

वित्त मंत्रालय ने हलवा सेरेमनी पर अफवाहों का किया खंडन, कहा- होगा आयोजन

वित्त मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस साल हलवा सेरेमनी का आयोजन नहीं होगा. ANI ने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा है कि परंपरा के मुताबिक हलवा सेरेमनी का आयोजन बजट पेश होने से 10 दिन पहले किया जाएगा. खबर के मुताबिक मंत्रालय ने इस साल बजट की कापियां नहीं छापने का फैसला किया है और ये फैसला कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लिया गया है. बजट की टाइपिंग होगी और इसे ऑनलाइन और सभी के लिए सॉफ्ट कॉपी के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा. बजट इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब कापियों की छपाई नहीं होगी.

कोरोना वायरस संक्रमण ने सालों से चली आ रही परंपराओं पर भी इसका बड़ा असर पड़ा है. खबरों के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने कहा है कि प्रिंटिंग प्रेस में लगभग 100 लोगों को एक साथ नहीं रखा जा सकता है, इसलिए इस बार बजट पेपर नहीं छपेंगे. बदले में एक कॉमन लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें सभी सांसद और लोग बजट का पीडीएफ फॉर्मेट देख सकेंगे.

1200 views