ट्रंप पर फेसबुक-ट्विटर की कार्रवाई का BJP ने किया विरोध, बताया इसे लोकतंत्र के लिए खतरा

ट्रंप पर फेसबुक-ट्विटर की कार्रवाई का BJP ने किया विरोध, बताया इसे लोकतंत्र के लिए खतरा

अमेरिका की संसद कैपिटल हिल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के कब्जे की वजह से दुनिया भर में ट्रंप की किरकिरी हो रही है. ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक कर दिया है. कई संगठनों और संस्थाओं ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के इस कदम का समर्थन किया है.

हालांकि बीजेपी के 2 युवा नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर इन दिग्गज टेक कंपनियों की कार्रवाई का विरोध किया है. ये 2 नेता हैं बीजेपी के सूचना तकनीक विभाग के राष्ट्रीय इंचार्ज अमित मालवीय और बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या.

अमित मालवीय ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जो कि अमेरिका में अभी भी राष्ट्रपति हैं उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा देना एक खतरनाक नजीर है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और बेंगुलुरु दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ये उनलोगों के लिए सावधान हो जाने की चेतावनी है जो अनियंत्रित टेक कंपनियों से हमारे लोकतंत्र के खतरे को नहीं समझ पा रहे हैं. 

1477 views