UNSC में भारत ने संभाला कार्यभार, लगाया तिरंगा, कहा- आतंक के खिलाफ चुप नहीं रहेंगे

UNSC में भारत ने संभाला कार्यभार, लगाया तिरंगा, कहा- आतंक के खिलाफ चुप नहीं रहेंगे

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के अस्थायी सदस्य के तौर पर 8वीं बार अपना कार्यभार शुरू करने के साथ भारतीय तिरंगा झंडा लगाया गया. देश संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली निकाय में 2 वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू कर रहा है. 2021 में 4 जनवरी आधिकारिक रूप से पहला कार्य दिवस रहा. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरूमूर्ति ने तिरंगा फहराने के बाद कहा कि स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लेना मेरे लिए सम्मान की बात है.

तिरूमूर्ति ने कहा- हम अपने कार्यकाल का उपयोग मानव केंद्रित और समावेशी हल के लिए करेंगे, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और सुरक्षा कायम रहे. भारत विकासशील देशों की आवाज बनेगा. मानवता के साझे दुश्मन आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने में हम पीछे नहीं हटेंगे. ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- शांति कायम रखना, शांति स्थापित करने के लिए प्रयास करना, समुद्री सुरक्षा, महिला और युवा, खासतौर पर युद्धग्रस्त क्षेत्रों में और मानवीय मूल्यों पर आधारित तकनीक के मुद्दे पर परिषद के सदस्य के रूप में अपना ध्यान केंद्रित करेंगे.

1279 views