रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, वनडे में निभाएंगे पूरा करेंगे आखिरी सपना

रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, वनडे में निभाएंगे पूरा करेंगे आखिरी सपना*
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज़ और कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इससे पहले वह पिछले साल भारत को टी-20 विश्वकप जितवाकर उस प्रारूप से भी विदा ले चुके हैं। अब रोहित केवल वनडे क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करेंगे ताकि वह अपना सपना भारत को वनडे विश्वकप जितवाना पूरा कर सकें। रोहित ने अपने टेस्ट करियर में 67 मैचों में कुल 4,301 रन बनाए और कई यादगार पारियां खेलीं। उनके संन्यास से अब भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान की कुर्सी खाली हो गई है, जिस पर बीसीसीआई को जल्द फैसला लेना होगा। रोहित के फैंस के लिए यह एक भावुक पल है, लेकिन वनडे में उनकी मौजूदगी अब भी टीम को मजबूती देगी।

1876 views