प्रधानमंत्री मोदी का कड़ा संदेश, कहा- आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे*

प्रधानमंत्री मोदी का कड़ा संदेश, कहा- आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे*
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर लक्षित हमले के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की और इसे गर्व का पल बताया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। सूत्रों के अनुसार, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी, तो मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए मेज थपथपाई। प्रधानमंत्री ने सेना पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्रवाई होना ही थी, क्योंकि पूरे देश की निगाहें हमारे ऊपर थीं।

1809 views