पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा फैसला, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह रोक

पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा फैसला, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह रोक*
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या परोक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के तहत लिया गया है। विदेश व्यापार नीति 2023 में जोड़े गए इस प्रावधान के अनुसार, अब पाकिस्तान से किसी भी वस्तु का आयात भारत सरकार की विशेष मंजूरी के बिना संभव नहीं होगा। 2024-25 में अब तक भारत ने पाकिस्तान से केवल 0.42 मिलियन डॉलर का आयात किया था, जबकि निर्यात 447.65 मिलियन डॉलर का रहा। भारत का यह कदम पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाल सकता है। इसके साथ ही भारत ने आईएमएफ से पाकिस्तान को दिए जा रहे ऋणों की समीक्षा और एफएटीएफ की ग्रे सूची में उसे शामिल कराने की कोशिशें तेज कर दी हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या हुई थी। इस नृशंस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े टीआरएफ ने ली है।

1608 views