पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव, रूस ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान न जाने की सलाह दी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. इसी को देखते हुए पाकिस्तान स्थित रूसी दूतावास ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे फिलहाल पाकिस्तान की यात्रा न करें. दूतावास ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में एक नए तनाव का दौर शुरू हो गया है और दोनों देशों के कुछ अधिकारियों की ओर से आक्रामक बयानबाज़ी भी सामने आ रही है. ऐसे माहौल में रूसी नागरिकों को सलाह दी गई है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, वे पाकिस्तान की यात्रा से बचें.
1340 views





