माता टेकरी पर विवाद के बाद पुजारी ने दिए बयान विरोधाभास देवास

माता टेकरी पर विवाद के बाद पुजारी ने दिए बयान विरोधाभास देवास।

देवास में माता टेकरी पर हुए विवाद के बाद एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के एक साथ चामुंडा माता मंदिर पहुंचने की खबर सामने आई है।

विधायक गोलू शुक्ला के मीडिया प्रभारी विनोद खंडेलवाल के मुताबिक विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा देवास माता मंदिर पहुंचे है।

बता दें कि हाल ही में आधी रात को माता के दरबार पहुंचकर सत्ता का रौब दिखाने वाले विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष के मामले में पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है।

पुलिस ने रुद्राक्ष शुक्ला और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामला ज्यादा बढ़ने के बाद अब विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा माता टेकरी पहुंचने की खबर है।

1675 views